फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल देने की कोशिश में पिटा आशिक

Tue, 16 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में पागल हुए युवक की आशिकी का भूत उस वक्त भीड़ ने उतार दिया जब वह सरेराह एक युवती को फूल देने की कोशिश कर रहा था। युवतियों ने हिम्मत जुटाकर विरोध किया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस को सूचना देेने की बात चली तो आरोपी मौका देखकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


मामला आजाद रोड का है। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो युवतियां पैदल बाजार जा रहीं थीं। एक युवक काफी देर से उनके पीछे चल रहा था। इधर, अर्जुन टॉकिज के पास जैसे ही युवक ने एक युवती को गुलाब का फूल देने का प्रयास किया, तो युवतियों ने हिम्मत जुटाकर शोर मचा दिया।

माजरा समझते ही लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। युवती ने बताया कि लड़का कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था। लोगों ने युवतियों को यहां से भेज दिया और आरोपी को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बात जब पुलिस को सौंपने की चली तो आरोपी मौका पाकर भाग खड़ा हुआ। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि इस तरह की जानकारी नहीं मिली है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें