फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कार से उतरवाई नीली बत्ती

Sun, 14 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी की अगुवाई में शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बंबूगढ़ तिराहे पर एसपी ने एक अधिकारी की प्राइवेट कार पर लगी नीली बत्ती को उतरवा दिया। इस दौरान अमरोहा और देहात क्षेत्र में नौ वाहन सीज किए गए जबकि साठ के चालान काटे गए।
विज्ञापन


एसपी डा.एस चनप्पा ने शनिवार शाम बंबूगढ़ तिराहे पर खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान वाणिज्यकर विभाग के एक अधिकारी की प्राइवेट कार पर लगी नीली बत्ती को उतार दिया गया। देहात क्षेत्र में यहां के अलावा लालू नंगला, कैलसा, कल्याणपुरा रोड समेत कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई।

इस दौरान दो वाहनों को सीज कर दिया गया जबकि 18 के चालान काटे गए। इधर, शहर में कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर पार्क, चकली बाजार, मंडी चौब, लकड़ा चौराहा, टीपीनगर, गांधी मूर्ति पर वाहनों की चेकिंग की और सात वाहनों को सीज कर 42 के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें