फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातानुकूलित एंबुलेंस खरीदेगी पालिका

Thu, 17 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बछरायूं नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यो की जानकारी देते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बछरायूं पालिका बोर्ड की बुधवार को पालिका सभागार में बैठक हुई। ऑक्सीजनयुक्त वातानुकूलित एंबुलेंस खरीदने समेत तमाम फैसले किए गए। इस दौरान सभासद सलीम चौधरी व आरिफ चौधरी ने नगर के प्रमुख चौराहों व गलियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट लगवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


सामुदायिक शौचालय बनवाने को भी मंजूरी दी गई। कुंडा रोड व हफीज रोड पर रिक्शा स्टैंड बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी आदि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। आटो रिक्शा, ठेली, व्यावसायिक कार्यों में लगे  ट्रैक्टर-ट्राली, हड्डी व मांस गोदाम के लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया गया।

सभासद फूल सिंह व कर्मचार जावेद के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अफसर अली वारसी, ईओ राजीव कुमार, शब्बीर खलीफा, मुनेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें