फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए सपाइयों ने झोंकी ताकत

Thu, 11 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए सपाइयों ने ताकत झोंक दी है। बुधवार को नेशनल हाईवे पर स्थित मोगा होटल में जनपद अमरोहा के दिग्गज सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमघट लगा।
विज्ञापन


यहां मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय निकाय की एमएलसी सीट के लिए कैबिनेट मंत्री महबूब अली के पुत्र परवेज अली को जीत दिलाने के लिए मंथन किया गया। रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार ब्लॉक वार चुनाव संचालन के लिए प्रभारी नामित किए हैं। विधानसभा स्तर पर क्षेत्रीय विधायकों की जिम्मेदारी तय की गई है। विधायक अशफाक अली ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि परवेज अली को एमएलसी चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है। अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह ने की। संचालन चंद्रपाल यादव ने किया। प्रमोद त्यागी, फारुख प्रधान, कमल अग्रवाल, जगराम सिंह, अफसर परवेज, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जितेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें