राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में कुंदन मॉडल इंटर कालेज में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हो गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य, स्वच्छता पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इस पांच सर्वश्रेष्ठ माडलों का चयन किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विज्ञान जीवन का अनिवार्य अंग है। विश्व आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिक के क्षेत्र में गतिमान है।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. संतराम यादव ने बच्चों को विज्ञान के प्रति नई सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल ने पांच सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया और पांच-पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह, पवन त्यागी, संदीप कुमार, डॉ. गजराज सिंह, महेश पाल, योगेंद्र सिंह, मनोज दूबे, सुधीर पाठक, मुनीश कुमार, मिर्जा मोहम्मद सहवान, शालिया खान, जमाल, मनोज दूबे, सतेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
ये रहे मॉडल के विषय
बायो टेक्नालॉजी ग्रूमिंग ऑफ यंग माइंडस पर ज्ञान विज्ञान प्रश्नोत्तरी में तथा परमाणु ऊर्जा, नाभिकीय संलयन, आंतरिक यान, कृत्रिम उपगृह, नवीनतम संचार सूचना, सागर विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण विभिन्नों के योगदान तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर मॉडल प्रस्तुत किए गए।