फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किया मंथन

Sun, 07 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इसमें शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालयों में बच्चों का नामांकन एवं ठहराव में वृद्घि करने, अल्प बचत करने आदि बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ ब्लॉक समन्वयक जयवीर सिंह ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आए डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने 10 फरवरी को सभी परिषदीय विद्यालयों में कृमि रहित दिवस मनाने का आह्वान किया। साथ ही दो से 19 साल तक के बच्चों को कीड़ों की दवाई खिलाने का प्रशिक्षण दिया।

कहा, 10 फरवरी को जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 15 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षकों को पोस्टर, बैनर, चार्ट व दवा वितरित की गई। बैठक में कमल शर्मा, संजय कुमार, ब्रजपाल सिंह, भावना वर्मा, शार्लेट, कर्मवीर, रमेश सिंह, मुंशीलाल, रणवीर सिंह, ब्रजपाल सरन, डा. जितेंद्र सागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें