फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लूट ले गए तीन लाख का माल

Sun, 11 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों और लुटेरों ने शनिवार रात सुबोधनगर कालोनी के तीन घरों में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे डाला। छत के सहारे दो घरों में घुसे नकाबपोश पांच बदमाशों ने तमंचों के बल पर परिजनों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चियों के कान-नाक से कुंडल-लौंग तक नोच ली। भगवान की गुल्लक तक नहीं छोड़ी। एक घर के ताले तोड़कर माल समेट लिया। कुल 21 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान समेत तीन लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की सुबोधनगर कॉलोनी में रात करीब दो बजे बदमाशों ने बंद पड़े कोमल सिंह पुत्र लल्लू सिंह के मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और यहां से नौ हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


यहां से करीब पौने दो लाख रुपये कीमत के सामान चोरी होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा बदमाश छत के रास्ते भगवान दास पुत्र कृपाराम के घर में घुसे। यहां कमरे में सो रहे गृहस्वामी के ऊपर चढ़कर बैठ गए। बाद में उसकी पत्नी, बच्चों को खामोश रहने की हिदायत दी और कपड़ों से मुंह ढंक दिया।

भगवान दास के हाथ पैर बांधने के बाद बदमाशों नेे दो हजार रुपये, उनकी पत्नी राजकुमारी और तीन बेटियों के कानों के कुंडल-नाक से लौंग नोच ली। बाद में परिवार को कमरे में बंद करने के बाद बदमाश पड़ोसी राधे श्याम पुत्र हरचरन सिंह के घर में जा घुसे।

यहां कमरे में घुसते ही उसके परिवार को बंधक बना लिया और उसकी पत्नी ओमवती के इलाज के लिए रखे दस हजार रुपये, बेटी चंचल, बरखा, मोनिका, शिखा के कानों के कुंडल, नाक से लौंग तक नोच की। मंदिर में रखे भगवान के गुल्लक और दो संदूक उठाकर बदमाश जंगल की ओर फरार हो गए।

इन दोनों घरों से करीब सवा लाख रुपये की लूटपाट की बात कही जा रही है। बदमाशों के जाने के बाद तड़के चार बजे शोरशराबा होने पर कालोनी में जाग हुई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करके लौट गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।


जंगल में बालाजी मंदिर के पीछे मिले संदूक
अमरोहा। राधे श्याम के दो संदूक मोहल्ला पुष्करनगर स्थित बालाजी के मंदिर के पीछे जंगल में पड़े मिले। संदूक से नए कपड़े और कीमती सामान गायब थे। पुराने कपड़ों को बदमाश छोड़ गए। भगवान की गुल्लक भी फूटी मिली।

... तो नशीला पदार्थ सुंघा दिया था
अमरोहा। बदमाश परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे और राधे श्याम चादर ताने बाहर आंगन में सोता रहा। उसके घर का कुत्ता भी इस दरम्यान नहीं भोंका। बदमाशों के जाने के बाद जब उसकी बेटियों ने शोर मचाया तब भी उसकी आंख नहीं खुली। झकझोरने के बाद राधे श्याम उठा, तो नशे का एहसास हो रहा था और गला भी सूख रहा था। संभवत: घर में घुसते ही बदमाशों ने राधे श्याम और कुत्ते को नशीला पदार्थ सुंघा दिया था।


हूटर बजाते गुजरी पुलिस की गाड़ी
अमरोहा। सुबोधनगर कालोनी में लूट और चोरी का शिकार हुए पीड़ितों के घर मुख्य मार्ग से दस मीटर की दूूरी पर हैं। जिस वक्त पुलिस की जीप हूटर बजाते वहां से गुजरी तो रात के तीन बजे रहे थे और बदमाश राधे श्याम के घर में लूटपाट को अंजाम दे रहे थे।

-सुबोधनगर कालोनी में बदमाशों ने तीन घरों में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों ने चौकी पर तहरीर दी है। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह धामा एसओ देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें