फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से गैंगरेप, विरोध पर हाथ-पैर तोड़े

Sun, 11 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को घर में अकेला देख गैर संप्रदाय के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के हाथ पैर तोड़ दिया।
विज्ञापन


चीख-पुकार की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन दोनों छूट कर भाग गए। घटना से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का एक व्यक्ति दिल्ली में रहकर कारपेंटर का कार्य करता है। घर पर उसकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अकेली रहती है। रविवार शाम करीब पांच बजे डिडौली के एक गांव के दो लोग यहां टिपल लेकर आए थे।
विज्ञापन


वह घर में घुसे और महिला को अकेला देखकर बुरी नीयत से दबोच लिया और जबरन बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने विवाहिता को बुरी तरह से पीटा, जिससे उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी मौके पर दौड़े और आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी उनकी पकड़ से छूट कर फरार हो गए। मामला गैर संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
गैर संप्रदाय के दो युवकों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

-हर प्रसाद निरीक्षक कोतवाली डिडौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें