फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहर के खेत में मिली वृद्घ की लाश

Thu, 22 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में गुरुद्वारे के पीछे अरहर के खेत में एक वृद्घ की लाश पड़ी मिली। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और लाश के पास कीटनाशक दवा की शीशी भी पड़ी थी। कुछ दवा शीशी में थी और कुछ बिखरी थी। इससे पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



जोया कस्बा स्थित गुरुद्वारे के पीछे हाजी सालिम का अरहर का खेत है। गुरुवार सुबह नौ बजे जब सालिम खेत पर पहुंचा तो भीतर एक साठ-पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग की लाश पड़ी थी। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया और पड़ताल की।

लाश के पास कीटनाशक की शीशी पड़ी थी। कुछ दवा आसपास बिखरी थी और कुछ शीशी में थी, जबकि मृतक की जेब से कैडला नाम की टेबलेट भी मिली। मृतक के मुंह से खून बह रहा था। अरहर के कुछ पौधे भी टूटे पड़े थे। मृतक ने सफेद रंग का धोती-कुर्ता और प्लास्टिक की जूती पहन रखी थीं।
विज्ञापन


वहीं पुराने जमाने की सफेद रंग की टोपी और एक चादर भी पड़ी थी। कुर्ते की जेब पर सौधन का टैग भी लगा था। सौधन टेलर का नाम है या किसी स्थान का, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। लाश का खेत के बीचोंबीच और मुख्य मार्ग से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर पड़े होने से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: किसी ने वृद्घ को यहां लाकर जबरन जहर खिलाया है। पुलिस आत्महत्या से भी इंकार नहीं कर रही है, फिलहाल यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें