दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम का अग्नि बाण लगते ही नाभि का अमृत नष्ट हो जाने से रावण का वध हो गया। डीएम और एसपी ने बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन कर बुराई त्याग अच्छाई के मार्ग चलने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार की शाम रामलीला मैदान में कलाकारों ने मंचन करते हुए दिखाया कि भगवान राम और रावण के बीच भयंकर युद्घ हुआ। भगवान राम ने विभीषण के बताने पर भगवान ने एक साथ इकत्तीस बाण छोड़े। नाभि का अमृत नष्ट हो जाने से रावण जमीन पर गिर गया। इस पर देवताओं ने भगवान राम और लक्ष्मण की पुष्प वर्षा कर जय-जयकार की।
बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वेदप्रकाश व पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से अग्निबाण चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर भगवान राम के बताए गए अच्छाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सीओ सिटी शील कुुमार ने कुंभकर्ण तथा एसडीएम सदर मुहम्मद नईम ने मेघनाद के पुतले का तीर चलाया।
इस दौरान रमेश चंद्र गोयल, नीरज सरन अग्रवाल, कुंवर विनीत अग्रवाल, कपिल शर्मा, रविराज सरन, अजय कुमार अग्रवाल सर्राफ, अशोक कुमार गुप्ता, कमलेश चंद्र अग्रवाल, रामौतार शर्मा, लीलाधर अरोड़ा, विजय शंकर अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सर्राफ, रमेश कुुमार कालू, अनिल स्वरूप टंडन, राजनाथ गोयल, अजय प्रकाश अग्रवाल, हरिनारायण रघुवंशी, पंडित नाथू राम शर्मा, इंद्रेश कुमार गुप्ता, संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
मेले में कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक रोका
अमरोहा। मेले में कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस ने मेला स्थल पर जाने वाले सभी रास्तों पर ट्रैफिक रोक दिया था। इससे शहर के कई रास्तों पर जाम की स्थिति बनी रही। रावण के पुतले दहन होने के बाद रास्तों को खोला जा सका।
कटरा गुलाम अली में बच्चों ने फूंका रावण
अमरोहा। शहर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में बच्चों ने रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले बनाए। बाद में अहंकार और बुराई के प्रतीक इन पुतलों को फूंका गया। इस दौरान वंश अग्रवाल, रोचन अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, कशिश अग्रवाल, अंश अग्रवाल, काकुल, रिमझिम, वैभव, शुभम गुप्ता, अंश और शिवम आदि मौजूद रहे।