फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भजन संध्या में झूम उठे भक्त

Thu, 29 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री साईं युवा सेवा समिति के तत्वावधान में साईं बाबा की भजन संध्या मेला ‘फकीरा दा’ में प्रसिद्घ भजन गायक संदीप सहगल और सपना सूफी ने अपने भजनों की प्रस्तुति से मन मोह लिया।
विज्ञापन


एक से बढ़कर एक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। बाद में भंडारे में प्रसाद भी छका गया।
बुधवार की शाम जेएस हिंदू इंटर कालेज मैदान में श्री साईं युवा सेवा समिति की ओर से साईं संध्या मेला फकीरा दा का आयोजन किया गया।

सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने ज्योति जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। साईं बाबा को माला पहनाकर साईं संध्या का शुभारंभ किया।

इसके बाद भजन गायक संदीप सहगल ने ‘चंगे चाहे माड़े हालात विच रखीं, मैंनू मेरे मालिकां औकात विच रखीं...’,  ‘चारों पासे सुख होण, किसी को न दुख होण...’, ‘आना परदेसिया तैनू वास्ता साईं का...’ सहित कई अन्य भजन सुनाए।

भजनों पर युवा और महिलाएं झूम उठे। फिर सपना सूफी ने अपने भजन प्रस्तुत कर श्रद्घालुओं को झूमने को मजबूर  कर दिया।

सपना सूफी ने एक बार नचाने वाले भजनों का सिलसिला शुरू किया तो उपस्थित श्रद्वालुजन पंडाल में नाचते रहे।  भजन संध्या के बाद भंडारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में  श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें