फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनू चौधरी का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 02 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार जनवरी को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।  रेनू चौधरी  उधर, नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। गेट से लेकर अंदर तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। समर्थकों की भीड़ को कलेक्ट्रेट गेट के अंदर नहीं घुसने दिया गया।
विज्ञापन



राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को नामांकन हुआ। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह की पुत्रवधू रेनू चौधरी ने सपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, नौगांवा सादात विधायक अशफाक अली खां, सपा जिला अध्यक्ष विजयपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

बाकी समर्थकों की भीड़ को कलेक्ट्रेट गेट के अंदर नहीं घुसने दिया। भारी संख्या में समर्थक कलेक्ट्रेट गेट के बाहर खड़े रहे। जोया रोड पर समर्थकों की गाड़ियों का काफिला रहा। रेनू चौधरी ने सुबह ग्यारह बजे तीन सेट में जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में पर्चा दाखिल किया। रेनू चौधरी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन


 नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद नाम निर्देशन प्रपत्र की जांच की गई। इसमें नामांकन सही मिला। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रेनू चौधरी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। हालांकि प्रमाण पत्र जारी करने की औपचारिता चार जनवरी को ही की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें