फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर गरजी भाकियू

Sat, 02 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि शुगर मिलें चालू हुए एक महीना बीतने के बावजूद अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


 इससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने का मूल्य घोषित करने पर जोर दिया। दस सूत्रीय मांगों में देश में दोहरी शिक्षा नीति समाप्त कर एक समान शिक्षा नीति लागू किए जाने, विगत रबी सीजन में बर्बाद हुई गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाने और कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में गेहूं का समर्थन मूल्य तीन हजार, आलू का 1500 रुपये तथा गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने,  किसानों को सख्ती दरों पर लोन दिलाने, जिले के ब्लाकों को डार्क जोन से बाहर किए जाने की मांग शामिल हैं। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजपाल सिंह, होशियार सिंह, जगवीर सिंह, नौबाहर सिंह, जयकरीत सिंह, बलवंत सिंह, अशोक कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें