प्रतीक्षालय में एंट्री रजिस्टर न मिलने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। डीआरएम
के आने की सूचना पर अधिकारी व कर्मचारी सुबह से ही अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद
हो गए और व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद कर ली। अपराह्न साढ़े चार बजे जब डीआरएम
प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरे तो उन्होंने सीमेंट और लकड़ी की बेंच चेक
कीं। खराब बेंचों को ठीक कराने और फुट ओवर ब्रिज के किनारे खाली स्थान पर
एंगिल लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्लेटफार्म एक पर महिला व पुरुष
प्रतिक्षालय देखा।
यहां एंट्री रजिस्टर न होने पर नाराजगी जाहिर की। स्टेशन
मास्टर कक्ष में ट्रेनों के संचालन के बारे में पता किया। यहां रेलवे
ट्रैक में आ रही बाधाओं की समस्या मिलने पर रेलवे ट्रैक चेक किया। एक-एक कर
अधिकतर क्रासिंग चेक किए। इतना ही नहीं भानपुर रेलवे के गेटमैन से फोन पर
एडवाइज की जानकारी ली। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा समेत अधिकारी व
कर्मचारी मौजूद रहे।