फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय गणेश...जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा

Fri, 25 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान अबीर गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शनि सेना की ओर से स्टेशन रोड स्थित शनिधाम में गणेश चतुर्थी के दिन 17 सितंबर को गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया था। शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गजानन की विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इसमें ठेले पर विराजमान गजानन की प्रतिमा के आगे श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। ढोल-नगाड़ों व भजनों की धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ और जय गणेश जय गणेश देवा... के जयकारे लगा रहे थे। महिलाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। विसर्जन यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निजी वाहनों से ब्रजघाट पहुंची। पूजा-अर्चना के साथ गणेश जी की प्रतिमा को कुंड में विसर्जित किया।

 इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र स्वामी, बॉबी आहूजा, नवीन कक्कड़, राजू शर्मा, अंकुर चौधरी, प्रदीप चौधरी, सचिन गुप्ता, रॉबिन कक्कड़, अमित भारद्वाज, विक्की कश्यप, सौरभ गुप्ता, शीला कक्कड़, दीपिका शर्मा, संगीता आहूजा, गौरव कक्कड़, विपिन सागर, पीयूष सागर, नितिन चिकार, पवन, सुशील सैनी, रवि व बंटी आदि की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें