फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर क्षेत्र में महिलाओं ने साबित की उपयोगिता’

Mon, 04 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, बस उन पर भरोसा करने की जरूरत है। महिलाएं भी खुद पर भरोसा करें। यह बातें रविवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की सलाहकार बीना भारद्वाज ने कहीं।
विज्ञापन


वे धनौरा महोत्सव में आयोजित नारी सशक्तीकरण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। इस दौरान उन्होंने राजनीति में आने वाली महिलाओं से पति व पुत्र का सहारा लेने के बजाय खुद फैसले लेकर अपना म़ुकाम हासिल करने की अपील की।

कहा कि, जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपयोगिता साबित की है। वहीं कवयित्री मधु चतुर्वेदी ने कविताओं के माध्यम से नारी की शक्ति का उल्लेख किया। कहा कि जब तक नारियों पर अत्याचार होगा, तब तक इस देश का भला नहीं होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता नागर, नीलम पवार, शांता गुर्जर, कुसुमलता गोयल, कंचनदत्त शर्मा, सुधा शर्मा, मृदुला शर्मा, सिम्मी अग्रवाल, रूबी कटारिया, मधुबाला, डा. यतींद्र कटारिया, थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें