किसानों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संसद और विधानसभा में अपना प्रतिनिधि पहुंचाना होगा। इसके बगैर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकेगा। यह बातें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने मदीपुरा गांव में आयोजित बैठक में कहीं।
राकिमसं के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने किसान दिवस पर दिल्ली पहुंचने वाले किसानों का आभार व्यक्त जताते हुए कहा कि इस समय किसानों के सामने विषम परिस्थितयां हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
जब तक संसद और विधानसभा में किसानों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचेगे, समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा, किसानों को गन्ने का गत वर्ष से कम भाव नहीं मिलेगा।
इसका कोर्ट से आदेश करा लिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान वीएम सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की टोपी और बिल्ला लगाने को कहा। ताकि संगठन की अलग पहचान हो।
इस दौरान जोरावर सिंह, हेमेंद्र सिंह, जयप्रकाश मलिक, देवेंद्र सिंह सिरोही, कुंवर सुरजीत सिंह, डॉ.अनिल, खचेडूू सिंह, विजेंद्र सिंह, गजराज सिंह, उपेंद्र सिंह, तरुण कुमार, मौजूद रहे। अध्यक्षता रामदुलारी देवी ने की।