कार्यक्रम का शुुुुभारंभ कुरान शरीफ की तिलावत से हुआ। इसके बाद
छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद आयो रे मोरा ढोलना गीत पर
डांस प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया।
छात्राओं ने दमा दम मस्त कलंदर पर
कव्वाली प्रस्तुत दी। देशभक्ति गीत अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों...सयां
मोरे मोसे न बोले की प्रस्तुतियां भी खूब सराही गई। एनएसएस इकाई के
छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज को सफाई के
प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय अध्यक्ष फारूक अहमद ने छात्र-छात्राओं को
देश सेवा करने को प्रेरित किया। कालेज प्रबंधक मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने भी
विचार रखे। प्राचार्या डॉ. निशात फात्मा ने प्री विश्वविद्यालय की परीक्षा
में सफलता पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
मोहम्मद रजा,
मोहम्मद अरशद, कनीज, मोनी, तरन्नूम, अतुल कुमार, अमन, अदनान, शाहरुख,
गुलफिशा, सीमा, अजहर, ताहिर, असमत जहरा, नर्गिस, कशिश आदि मौजूद रहे।