गजरौला तिराहे के निकट बेशकीमती भूमि है। इस भूमि को तनीज फात्मा व
पालिका अपनी बताती है। स्वामित्व का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस
भूमि के आगे यात्री टिनशेड बना हुआ था।
जर्जर हो जाने पर पालिका वहां
दोबारा से टिन शेड का निर्माण करा रही है। मंगलवार को वहां निर्माण कार्य
शुरू होते ही काम बंद करा दिया गया। काम रोके जाने पर ईओ कामिल पाशा व अन्य
कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसको लेकर ईओ से नोकझोंक भी हुई। बाद में
पालिका कार्यालय में अभिलेख देखे गए।
ईओ का कहना था कि जिस जगह पर टिनशेड
बना हुआ था वही पर दोबारा से टिन शेड बनाया जाएगा जबकि तनीज फात्मा के वकील
अनिल भटनागर का कहना था कि भूमि उनके क्लाइंट की है।