फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने छात्रा से रेप कर बनाई वीडियो क्लिप

Sat, 03 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला जब परिजनों के संज्ञान पहुंचा तो परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन



नगर के अलग-अलग मोहल्ले के छात्र-छात्रा एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के स्टूडेंट हैं। बताते हैं कि दोनों के बीच कक्षा 11 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार माह पहले छात्र ने उससे रेप कर वीडियो क्लिप बना ली थी। दोनों परिवारों को जब इसकी जानकारी हुई तो बैठक कर दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। चार माह से दोनों का मिलना जुलना भी बंद था। छात्र यहां अपनी बुआ के पास रहता है। बुधवार को छात्र घर पर अकेला था। आरोप है कि छात्र ने बुधवार को छात्रा को मोबाइल पर कॉल कर बुलाया लेकिन छात्रा ने आने से मना कर दिया। इसी बात पर छात्र ने छात्रा को न आने पर वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी दी। इससे छात्रा घबरा गई। बृहस्पतिवार की रात वह छात्र की बुआ के घर पहुंच गई।

वीडियो क्लिप के विरोध पर पीटा
गजरौला(अमरोहा)। आरोप है कि यहां उसने वीडियो क्लिप का विरोध किया तो दोनों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसमें छात्रा घायल हो गई। जानकारी होने पर परिजन छात्रा के साथ थाने पहुंचे और छात्र के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने और बुरा काम करने व जाति सूचना शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में तहरीर दी। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्र अनसुमन निवासी मोहल्ला टीचर्स कालोनी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने, रेप व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन
पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, कार्यवाहक थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें