उम्र और मृतका का पता अब डीएनए से लगाया जाएगा। हड्डी को जांच के लिए आगरा लैब भेजा गया है।
मंडी
धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर की मुकेश नाम की युवती ने कुछ समय पहले
निकटवर्ती गांव वसी के सजातीय युवक मुकेश सिंह से प्रेम विवाह किया था।
तीन नवंबर को मायके वालों को पता चला कि ससुरालियों ने मुकेश की हत्या करके
लाश को रामगंगा पोषक नहर के किनारे ले जाकर जला दिया है।
मायके वाले पुलिस
को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो ससुराली अधजली लाश को चिता सहित नहर में
फेंक चुके थे। पुलिस ने लाश तो बरामद कर ली, लेकिन मायके वालों के कहने पर
यह यकीन नहीं किया कि लाश उनकी बेटी मुकेश की है। हांलाकि मायके वालों ने
सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी थी। फिलहाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इतना तो पता चल ही गया है कि लाश किसी महिला की है।
लाश की शिनाख्त और उम्र के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जाएगा। शुक्रवार
को पीएम हाउस के डाक्टरों ने मृतका के शरीर के एक हड्डी के टुकड़े को जांच
के लिए आगरा लैब भेजा है।