फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने नहीं उगला कामेंद्र मर्डर का राज, जेल भेजा

Sun, 01 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत के  कामेंद्र पुत्र छत्रपाल की गर्दन काटकर और तेजाब से झुलसा कर हत्या कर दी  गई थी और लाश को चौधरपुर के कब्रिस्तान में फेंक दिया था। 29 अक्तूबर को  कब्रिस्तान से सड़ी गली हालत में कामेंद्र की लाश बरामद  हुई थी। जबकि कामेंद्र 17 अक्तूबर से लापता था।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई जोगेंद्र की  तहरीर पर मृतक की पत्नी अंकिता और झोलाछाप गंगासरन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट  दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर अंकिता  को कस्टडी में ले लिया। जबकि शुक्रवार को झोलाछाप गंगा सरन को उसके मौसा सोमपाल पुत्र  भद्दू निवासी गांव मझरा, डिडौली से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने हत्या का राज उगलवाए बगैर झोलाछाप को कोर्ट में पेश कर दिया।

 जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल हर  प्रसाद ने बताया कि गंगासरन को जेल भेज दिया गया है। कामेंद्र की हत्या करने से उसने बार-बार इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें