फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक शराब पीने से 24 घंटे में मजदूर समेत तीन की मौत

Fri, 27 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर में राजपाल (50) पुत्र हरस्वरूप का परिवार रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों के घरों पर जाकर शराब पी रहा था। गुरुवार शाम करीब पौने छह बजे वह एक प्रत्याशी के घर से नशे में धुत होकर निकला था और घर पहुंचते ही जमीन पर गिर गया। परिजनों ने जब तक उसे उठाया, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


राजपाल की मौत की खबर से मृतक के घर में लोगों की भीड़ लग गई। उसकी पत्नी मथुरा देवी और पुत्र रवि का रो-रोकर बुराहाल था।  एसओ महीपाल सिंह तरार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पुलिस टीम को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।  इधर, क्षेत्र के गांव पीपलीमेक चंद निवासी सतवीर (40) पुत्र मंगल सिंह ने गुरुवार सुबह से ही प्रत्याशी की शराब पीनी शुरू कर दी थी। इस दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, गांव इकोंदा के ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार शाम को प्रत्याशियों ने लड्डू, पेठे और देसी शराब बांटी थी। इस दौरान गांव के एक 45 वर्षीय युवक ने अधिक शराब पी ली। इससे देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि, उसकी मौत प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई शराब के अधिक सेवन से हुई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व ग्राम सुमाठेर में भी शराब से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि 22 नवंबर को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में युवक चंदू और 23 नवंबर को देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर में राम किशोर शर्मा की अधिक शराब के सेवन से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें