फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर फायरिंग, गंभीर

Fri, 27 Nov 2015 12:12 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। भूरा रोड पर बाइक से गांव लौट रहे युवक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में  भर्ती कराया। घटना के संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम छह बजे ग्राम भूरा निवासी मुकरीम बाइक द्वारा कैराना से अपने गांव आ रहा था। जब वह भूरा रोड पर पहुंचा, तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों को देख मुकरीम ने वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन गोली लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

 इस दौरान पीछे से आए राहगीरों ने मुकरीम को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना की। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें