मलेशिया गांव के पूर्व प्रधान नरेश यादव के 50 वर्षीय भाई सुरेश कुमार
बुधवार की सुबह करीब 10 बजे किसी के बुलाने पर खेत की ओर गए थे। शाम तक घर
वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उनका सुराग नहीं
मिला। रात लगभग सात बजे किसी ग्रामीण ने पुत्र मोनू को सूचना दी कि उसके
पिता का शव खेत पर ही पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और तमाम ग्रामीण
मौके पर पहुंच गए।
शव के पास शराब के नौ खाली पव्वे व एक बोतल पड़ी हुई थी।
परिजनों का कहना है कि कथित रूप से जहर की खाली शीशी भी वहां मिली है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वहां मिले सामान को अपने कब्जे में ले लिया
और मौके का मुआयना किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया है।
मृतक के पुत्र मोनू ने आरोप लगाया कि उसके पिता की जहर
देकर हत्या की गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही मौत के
कारण का पता लगेगा। उन्होंने जहर की शीशी के बारे में जानकारी से इंकार कर
दिया।