फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में फंसा प्रत्याशी

Sat, 03 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पलौला निवासी शकील अहमद पुत्र जफर अहमद जिला पंचायत के वार्ड 23 से बसपा समर्थित प्रत्याशी हैं। गुरुवार की रात वह गांव में चुनाव प्रचार कर रहा था। सूचना पर गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने चुनाव प्रचार में लगाए गए वाहन की अनुमति संबंधी कागज मांगे तो प्रत्याशी ने कागज दिखाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस गाड़ी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह तक अनुमति के कागज का इंतजार किया, लेकिन प्रत्याशी कागज लेकर नहीं पहुंचा। इस पर पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर दिया और प्रत्याशी और उसके एक समर्थक मोबीन पुत्र मोहम्मद नबी निवासी गांव कनपुरा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। निरीक्षक हरप्रसाद ने बताया कि बिना परमीशन गाड़ी से चुनाव प्रचार करने के मामले में प्रत्याशी समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि गाड़ी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें