फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से कार चालक की मौत

Sat, 26 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से कानपुर के विजय नगर निवासी रमेश (23) पुत्र जोहरी प्रसाद दिल्ली की जनता कालोनी जाफराबाद में किराये पर रहते हैं। रमेश दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि बृहस्पतिवार की शाम वह संभल के लिए बुकिंग पर कार से सवारियां लाए थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे रमेश संभल से दिल्ली को जा रहे थे। कालाखेड़ा पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। इसमें चालक रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, डीसीएम चालक फरार हो गया। घटना के दो घंटे बाद करीब सात बजे घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़की काटकर चालक का शव बाहर निकाला और सीएचसी ले आई। क्रेन की सहायता से दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को कोतवाली लाया गया। देर शाम आए मृतक के परिजन पंचनामा की प्रक्रिया के बाद शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें