फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के भतीजे को मोबाइल पर धमकी

Tue, 20 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की हीलाहवली के चलते पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के भतीजे को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन



जनपद अमरोहा के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के भतीजे मंजीत नागपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्तूबर की रात 11:13 बजे उनके मोबाइल नंबर 7500670000 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 9457551025 से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं भूपेंद्र बोल रहा हूं।

वार्ड 10 से सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वेदपाल के लिए भूपेंद्र के कितने वोट काट लिये। इस पर मैने कहा कि कोई किसी के कहने से वोट नहीं देता। इस पर व्यक्ति ने कहा कि वेदपाल का क्षेत्र में काना वोट भी नहीं है। इस पर मैने कहा कि इसका फैसला तो मतपेटी खुलने के बाद ही होगा। इसी बात पर व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली बकनी शुरु कर दी।
विज्ञापन


मैंने कहा कि कौन बोल रहा है तो व्यक्ति ने खुद को भूपेंद्र बताते हुए अभी आकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मैने कॉल काट दी। एसएसआई प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि मंजीत नागपाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें