फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून टाइगर्स को हराकर दिल्ली सेमीफाइनल में

Thu, 07 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को विद्या जैन दिल्ली की टीम ने देहरादून की दून टाइगर्स को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


विजेता टीम के खिलाड़ी सुल्तान को टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 96 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टॉस जीतकर दून टाइगर्स के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद ओपनिंग करने उतरे फैसल ने मात्र 17 गेंदों में सात चौकों व चार छक्कों की सहायता से 53 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी।

मध्यम क्रम में खेलने आए मृगांक ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की, उसने अपनी टीम के लिए 75 रन बनाए। दोनों के रनों की बदौलत देहरादून की टीम ने 190 रन बनाए। दिल्ली की ओर से सुलतान ने तीन, आदित्य ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरी गेंद पर ही स्टार खिलाड़ी आदित्य कौशिक का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सुल्तान अंसारी ने सूझ-बूझ से पारी को आगे बढ़ाया।

इसके बाद सुल्तान और साथी खिलाड़ी दिलशाद के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच 173 रन की पार्टनरशिप हुई। सुल्तान चार रन से शतक से चूके, मगर टीम ने 16वें ओवर में ही मैच जीत लिया।

सुल्तान को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कलाली की ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। इससे पहले शनि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत कोहली ने टॉस कराकर मैच शुरू कराया।

 इस अवसर पर मुकेश शर्मा, योगेंद्र भाटी, सर्वेश शर्मा, पवन कुमार, रामू सैनी, कैलाश गुप्ता, विकास शर्मा, सार्थक गर्ग, डा. गिरीश सिंह, सुमित अग्रवाल, डा. एमपी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें