राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्घांजलि दी।
बुधवार की शाम इंडियन यूथ के बैनर तले कांग्रेसियों ने गुजरी बाजार से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च कटरा, बेगम सराय, बाजार शफातपोता, कोट चौराहा से गुजरते हुए नगर पालिका पहुंचा।
यहां कैंडल मार्च शोक सभा में परिवर्तित हो गया। शोकसभा में डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि यह बड़ी कूटनीतिक भूल है। मोदी सरकार इससे पल्ला नहीं झाड़ सकती।
प्रथमा बैंक के डायरेक्टर मुशाहिद खान और चौधरी खुश्तर मिर्जा ने भी विचार रखे। हरि सिंह मौर्य, चंदन नकवी, निराले मियां अंसारी, खुर्शीद हैदर, मुजफ्फर अली सैफी, मोहम्मद रिजवान, राहुल वर्मा, हसन आरिफ, कमाल हैदर नकवी, इशरत इदरीसी, सुनील भारती, दिलशाद अंसारी, आदि मौजूद रहे।
अध्यक्षता कौसर अली अब्बासी ने और संचालन हाफिज अफजल सिद्दीकी ने की। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
इस दौरान सोरन सिंह, सतीश चौधरी, सचिन चौधरी, मुकेश चौधरी, अमित चौधरी, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, किशन प्रधान, विजयपाल सिंह, हेमंत कुमार, भगत राम शर्मा, हरिओम रावत, बबलू, रोहित, नरोत्तम सिंह प्रजापति, भीष्म सिंह, शाहिद प्रधान, अनुज प्रधान आदि मौजूद रहे।