फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Tue, 19 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई की ओर से आयोजित शिविर में स्वयं सेविकाओं को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।  
विज्ञापन


शिविर में कालेज प्रबंधक डॉ. सिराजउद्दीन हाशमी ने जल को जीवन के लिए मूल्यवान बताते हुए जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने पर जोर दिया।

कालेज प्राचार्या डॉ. नौशाबा परवीन ने गंगा और यमुना जैसी बड़ी नदियों की नियमित सफाई को जरूरी बताया। नगरों और महानगरों का गंदा पानी ऐसी नदियों में जाकर प्रदूषण बढ़ाता है, जिससे मछलियां आदि मर जाती हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रिजवाना कुलसूम ने कहा कि पहले गांवों, कस्बों और नगरों की सीमा पर या कहीं नीची सतह पर तालाब अवश्य होते थे। इनमें वर्षा का जल एकत्रित हो जाता था।
विज्ञापन


सैयद अली अख़्तर नक़वी ने कहा कि पानी का दुरुपयोग रोकने और स्कूलों में पर्यावरण की ही तरह जल संरक्षण विषय को अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें