फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 12 हजार हुए बीमार

Fri, 27 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा के ऐतिहासिक मेले में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई दिनों तक यहीं रहन-सहन और खाना पीना होता है। इस दरम्यान बहुत से श्रद्धालु बीमार भी पड़ते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था भी करता है।
विज्ञापन


 इस बार तिगरीधाम के खुले आसमान के नीचे हजारों श्रद्धालुओं को ठंड ने जकड़ा। अस्थाई सरकारी अस्पताल में चार दिन में करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने उपचार कराया। अधिकांश ठंड, बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित थे। ठंड लगने के कारण तमाम रोगियों को उल्टियां भी हुईं और उन्हें भर्ती भी करना पड़ा।

स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर और स्टाफ बारी-बारी बीमारी मेलार्थियों की सेवा में जुटे रहे। चौबीस घंटे अस्पताल की सुविधा मुहैया कराई गई। अस्थायी अस्पताल के प्रभारी बनाए डा.एसके शर्मा ने बताया कि यहां 12 हजार से अधिक रोगियों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें