फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछरायूं में भिड़े कुरैशी-तेली, खूनी संघर्ष में छात्र की हत्या

Sat, 27 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे आक्रोश भड़क गया और जमकर पथराव-फायरिंग हुई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने भी हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया। कस्बे में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



शुक्रवार को मोहल्ला पेशथाना निवासी सरताज कुरैशी के प्रतिष्ठान के बाहर सड़क पर मोहल्ले के ही शाहनबाज मलिक पुत्र यूसुफ का ट्रैक्टर खड़ा था। सरताज कुरैशी ने उससे ट्रैक्टर किसी दूसरे स्थान पर खड़ा करने को कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि शाहनबाज ने सरताज को थप्पड़ मार दिया।

इस पर दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव होने लगा। सरताज का आरोप है कि तेली बिरादरी के लोगों ने हवाई फायरिंग और पथराव किया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे कुरैशी बिरादरी के वकील अहमद के 13 साल के पुत्र शादाब को तेली बिरादरी के युवकों ने घेर लिया और उसके सिर में सरिया मार दी।
विज्ञापन


 इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत होते ही मोहल्ले में भगदड़ मच गई और आरोपी घरों से फरार हो गए। कुरैशी बिरादरी के लोगों ने इकट्ठा होकर आरोपियों के घरों पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बवाल की सूचना पर थाना धनौरा, गजरौला व डिडौली से पुलिस बल और वज्र वाहन मंगा लिया गया।

लेकिन, पुलिस ने हमलावरों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ती देख डेढ़ सेक्शन पीएसी भी बुला ली गई। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में हो सकी। बाद में पुलिस ने शादाब के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें