फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में बालिका को किया अगवा, छोड़ा

Sat, 14 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में एक युवक कांशीराम कालोनी से शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक बालिका को अगवा कर ले गया। कुछ लोगों ने बाइक से कार का पीछा भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बालिका के पिता ने थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण की जानकारी दी तो पुलिस दौड़ पड़ी, मगर मामला पुलिस तक पहुंचने की भनक लगने पर आरोपी बालिका को कॉलोनी के बाहर छोड़कर फरार हो गया।


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर की कांशीराम कालोनी के ब्लाक सी में संतराम का परिवार रहता है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उसके दरवाजे पर दस्तक हुई।
विज्ञापन


दरवाजा खोलने के लिए संतराम की 12 वर्षीय बेटी प्रियंका बाहर निकली तो कालोनी का ही विजेंद्र (32) पुत्र इंद्रपाल प्रियंका को कार में डालकर फरार हो गया। अपहरण की सूचना से कालोनी में अफरा तफरी मच गई।

कुछ लोगों ने बाइक से कार का पीछा भी किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सुबह दस बजे संतराम ने थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण की सूचना दी।

संतराम के थाने जाने की खबर जब विजेंद्र को लगी तो वह प्रियंका को कालोनी के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पहुंची तो प्रियंका घर पर ही मिली।

पूछताछ में पता चला कि संतराम और विजेंद्र के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। संतराम के कानूनी कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस वापस लौट गई।

एसओ देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि संतराम बेटी के अपहरण की सूचना देने थाने आया था, लेकिन लड़की घर पर ही मिली है। आरोपी और पीड़ित के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। संतराम ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें