फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने आबरू की कीमत लगाई बीस हजार

Sat, 14 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हाकिम बनी पंचायत ने युवती की आबरू की कीमत 20 हजार रुपये लगाकर मामला रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन


पंचायत ने पीड़िता के परिवार को रसूखदार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने से भी रोक दिया,जबकि थाना पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली।

देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब चार दिन पहले दोपहर के समय एक किशोरी अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव के एक रसूखदार व्यक्ति का भाई घर में घुस आया और तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया, तभी घर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी तमंचे से धमकाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। इधर, कुछ लोगों ने मामले को रफादफा कराने की कसरत शुरू कर दी। पीड़िता के पिता पर दबाव डाला कि गांव और उसके परिवार की इज्जत का सवाल है, लड़के के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई न करे और पंचायत में आरोपी पर उचित दंड डालकर कार्रवाई की जाएगी।

 इस सिलसिले में शु्क्रवार को गांव में पंचायत बैठी और बीस हजार रुपये जुर्माना लगाकर आरोपी को मुक्त कर दिया गया। चूंकि मामला एक ही बिरादरी से संबंधित था। इस कारण पुलिस ने भी केस में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ में मामला दर्ज कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन


एसओ देवेंद्र सिंह धामा ने बताया तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पंचायत में मामला निपटाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें