इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक आगे जा रही प्राइवेट बस में घुस गया।
इससे बस
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार यात्री शाने अली पुत्र वाहिद
अली व शारिक हुसैन पुत्र शरीफ अहमद निवासी गढ़ गांव मलकत्ता जिला
मुरादाबाद, मनीष ग्रेवाल पुत्र देशराज सिंह निवासी बुद्धि विहार मुरादाबाद,
सलीम पुत्र जमीर अहमद निवासी पाकबड़ा, आलम पुत्र नबाव हुसैन पुत्र गांव
गादी जिला हापुड़ घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस
बुला कर घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया। यहां उपचार के बाद घायलों को
घर भेज दिया गया। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।