डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चौधरपुर स्थित एक फैक्ट्री में गेट नंबर
तीन पर मजदूर काम कर रहे थे। जुगाड़ टाइप की लिफ्ट से मैटेरियल दूसरी मंजिल
पर पहुंचाया जा रहा था। रविवार की दोपहर लिफ्ट टूट कर नीचे गिर गई। जिसमें
कासिम पुत्र नवाब अली, फैजान पुत्र वकील निवासीगण गांव चौधरपुर, शाह आलम
पुत्र तालिब निवासी चक पायंती उर्फ मिलक गौसपुर दब गए। हादसा होते ही
फैक्ट्री में भगदड़ मच गई।
आनन फानन में मजदूरों को घायल हालत में डेंटल
कालेज पाकबड़ा में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर फैजान को
मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना
पुलिस को नहीं दी गई है। फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों के पूरे इलाज का
भरोसा जताया है। कोतवाल इंद्रमणि वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में हादसे की
जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है, तो जांच कराई जाएगी।