पुरानी रवायत के मुताबिक रविवार को दरगाह परिसर में जश्ने बाबा फरीद का
आयोजन हुआ। इसमें सज्जादानशीन ख्वाजा राशिद फरीदी ने पंजाब से आए सरदार
गगन दीप सिंह, सुखराज सिंह, जसवंत सिंह, गुरमीत, अशोक कुमार, साजिद हुसैन,
अजीम असरी अंसारी सहित कई अन्य शहरों से आए अकीदतमंदों का इस्तकबाल किया।
उन्होंने बाबा फरीद की तालीमात पर तफसील से रोशनी डाली। कई शख्सियतों की
दस्तारबंदी हुई। हवेली से बाद नमाजे असर चादर शरीफ का जुलूस दरगाह पहुंचा।
यहां अकीदमंदों ने बाबा की दरगाह पर चादरपोशी कर कुल शरीफ और हल्का ए जिक्र
में शिरकत कर मुल्क और कौम की सलामती की दुआएं मांगी।
कव्वालों ने
सूफियाना कलाम के जरिए महफिल में समा बांध दिया। उर्स में डा.मुर्तजा अली,
डा.ताज उद्दीन अंसारी, डा.मुजाहिद महमूद, डा.अहमद जिया