फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजिदपुर में खूब दौड़ीं बैलगाड़ियां

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। डिडौली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में रविवार को बैलगाड़ियां खूब दौड़ीं। मौका था बैलगाड़ी दौड़ के आयोजन का। इसमें पांच जिलों के ग्रामीण शामिल हुए। आज हुए मुकाबले में जिले के वाजिदपुर के रेवती सिंह ने बिजनौर के विजय के बैंलों को पछाड़ दिया, अब 26 अक्तूबर को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में रविवार को बैलगाड़ी दौड़ में अमरोहा समेत संभल, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर के बैलगाड़ी धावकों ने शिरकत की। बैलों के बीच नौ सौ मीटर दौड़ हुई। दौड़ में वाजिदपुर के रेवती सिंह के बैलों ने खानपुर बिजनौर के विजय के बैलों को पछाड़ दिया। विजय भानपुर गजरौला ने रामपाल गढ़वाली मिलक संभल को हरा दिया। वाजिदपुर के मुन्ना ने इकरौटिया संभल के बंटी को पछाड़ दिया। अख्तर सुरकुटा संभल ने आला गुर्जर देवीपुरा को करारी शिकस्त दी, जबकि गंदासपुर के अफसर व वाजिदपुर के मुकीम के बैलों की दौड़ बराबरी पर छूटी। दौड़ का फाइनल 26 अक्तूबर को होगा। संचालक गंगाराम शर्मा, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, समरपाल सिंह, कृपाल सिंह, मोहम्मद खलील, सुखवीर सिंह, डालचंद, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें