फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम टूटने से रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम, प्रदर्शन

Thu, 13 Mar 2014 05:32 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बूम का तार टूट जाने से गुलड़िया रेलवे फाटक के पास तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इससे रिंग रोड जाम हो गया। गुस्साए लोगाें ने जब रेलवे के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तीन घंटे बाद दूसरा तार लगाकर गेट को खोला गया।
विज्ञापन

अतरासी मार्ग पर ओवरब्रिज बनने की वजह से अतरासी, हसनपुर गजरौला की जाने वाले वाहन रिंग रोड गुलड़िया रेलवे फाटक संख्या 30 पर बुधवार शाम रेलवे गेट को बंद करने व खोलने वाला तार अचानक टूृट गया। जिस कारण गेट बंद हो गया और दोनों ओर जाम में वाहन फंस गए। लगभग दो घंटे तक गेट को सही करने के लिए जब कोई रेलवे का कोई कर्मचारी और अधिकारी नहीं आया, तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। तब रेल कर्मचारियों की टीम पहुंची और टूटे हुए तार को सहीं किया। तब कहीं जाकर शाम 7.30 बजे जाम खुल पाया। प्रदर्शन करने वालों में नवल, हारून, वीर सिंह, सचिन, बशारत अली, संजय शेर सिंह, शुएब, रामनाथ, बलवीर, पदम, लालू, बब्लू, शारिफ, इकराम आदि थे। उधर, टीपीनगर पर भी जाम से आफत रही। सुबह जाम के कारण करीब दो घंटे वाहन रेंग कर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें