फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबकर मासूम की मौत, मां घायल

Thu, 13 Mar 2014 05:32 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार सुबह मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि, मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सरकारी इमदाद के लिए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि, इसके अलावा पुलिस ने कोई और कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लगभग सात बजे यह घटना थानाक्षेत्र के मिठ्ठेपुर गांव की है। पेशे से मजदूर पप्पू की पत्नी मरजीना बेटी अनीसा (06) के साथ कमरे में सो रही थी। जबकि, सवेरे जागे बाकी बच्चे आंगन में खेल रहे थे। तभी, अचानक कमरे की छत गिर गई। तेज आवाज होने से आसपड़ोस के घरोें में अफरातफरी मच र्गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जैसे तैसे मलबे में दबी मां-बेटी को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक अनीसा की धड़कन थम चुकी थी। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर मजदूरी की तलाश में निकला पप्पू उल्टे पांव घर आ गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस भी गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें