फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर रात्रि से हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों के सैलाब को देखते हुए हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। 23/24 फरवरी की रात 12 बजे से 28 फरवरी की सुबह तक रामपुर और गाजियाबाद से भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान रोडवेज बसें और हल्के वाहन दौडे़ंगे। यह निर्णय अमरोहा और हापुड़ के पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नौ बजे होटल मेरिटन में आयोजित बैठक में महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के सैलाब को देखते हुए उनकी सुरक्षा की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि हाईवे पर हादसे रोकने और कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर रामपुर और गाजियाबाद से ही भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद के आला अफसरों से सहयोग लिया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई की 23 फरवरी की रात 12 बजे से 28 फरवरी की सुबह तक डायलर्जन लागू रहेगा। बैठक में एएसपी शकील अहमद के साथ ही गढ़ के सीओ मोहम्मद याकूब, सीओ मंडी धनौरा निशांक शर्मा, सीओ हसनपुर जितेंद्र सिंह, एसडीएम मंडी धनौरा,हसनपुर आदि के साथ ही दोनों जनपदों के कई थानों के थानाध्यक्ष और प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। संचालन थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने किया। बैठक में हापुड़ के एसपी एमपी सिंह को भी आना था लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें