फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह किसानों को बंधक बनाकर मोटरें लूटीं

Wed, 18 Dec 2013 05:48 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। थाना देहात क्षेत्र में बदमाशों ने किसानों को टारगेट बना लिया है। रविवार रात अलीपुर कुई गांव के जंगल में बदमाशों ने पंद्रह किसानों को बंधक बनाकर ट्यूबवेलों से मोटरें लूट ली। विरोध पर बेरहमी से पीटा और रस्सी से हाथ पांव बांधकर फरार हो गए। पुलिस ने दिन निकलने पर पीड़ित किसानों से घटना की जानकारी ली, लेकिन देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

यह घटना बीती रात अलीपुर कुई गांव से सटे जंगल की है। हथियारबंद बदमाशों ने ट्यूबवेलों पर धावा बोल दिया। नौबाहर को जगाकर दूसरे खेतों में सो रहे नन्हे, देवराज, यादराम, धनश्याम, मदी सिंह, कृष्णादेवी, ओमप्रकाश, हरिराम, लाखन सिंह और राजपाल समेत पंद्रह किसानों को बंधक बना लिया। कोठरी के ताले तोड़कर पंद्रह मोटरें खोल ली। बदमाशों ने विरोध करने पर किसानों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डरे किसानों ने नजदीकी चौकी पर सूचना दी, लेकिन पुलिस ने जंगल पहुंचने की जहमत नहीं उठाई और दिन निकलने पर गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें