फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई और दरोगा को डेंगू

Fri, 04 Oct 2013 05:40 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सात समंदर पार अमेरिका से अपने वतन पहुंची एनआरआई महिला को डेंगू की पुष्टि होने से कस्बे में खलबली मची है। एक सप्ताह पहले ससुराल आई विवाहिता बीते तीन दिन से बुखार की गिरफ्त में थी। खून की जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम मिली और चिकित्सक ने डेंगू की पुष्टि की। बीमारी को लेकर परिजन भी खौफजदा हैं। वहीं तीन दिन से डेंगू की गिरफ्त में चल रहे कस्बा थाने में तैनात एसआई राघव की सेहत भी अभी तक काबू में नहीं आ सकी है। उपचार लगातार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

डेंगू स्थानीय लोगों के साथ ही एनआरआई मेहमानों पर भी हमला बोल रहा है। कस्बे के मोहल्ला फकरपुरा निवासी मो. बाकर अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित किसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। एक सप्ताह पूर्व बाकर अपनी 28 वर्षीय पत्नी सबा नकवी के साथ घर आए थे। तीन दिन पहले सबा बुखार की चपेट में आ गई। उपचार के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। अमरोहा में निजी चिकित्सक के यहां खून की जांच कराई तो प्लेटलेट्स डाउन मिली। डेंगू की पुष्टि हुई, उपचार अमरोहा में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। परिजनों में बीमारी को लेकर खौफ बना है। कस्बे में एक के बाद एक सामने आ रहे डेंगू के मामले आम लोगों की चिंता भी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें