हसनपुर। दिनदहाड़े हसनपुर-गजरौरा मार्ग पर घात लगाए तीन लोगाें ने बाइक सवार कबाड़ व्यापारी को गोली मार दी। गोली पेट में लगी, जिससे वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर हमलावर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने घायल को रेफर कर दिया। पुलिस ने दो सगे भाई समेत तीन लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार को शादाब पुत्र रफीक अहमद निवासी कोट चमन दोपहर के समय गजरौला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से लेकर आ रहा था। रास्ते में तीन लोग घात लगाए बैठे थे। जैसे ही बाइक आगे आई तो हमलावर एकाएक बाइक के सामने आ गए और कबाड़ व्यापारी के पेट से सटाकर गोली मार दी, जिससे गोली पेट के बराबर वाले हिस्से को भेद दिया। लहूलुहान व्यापारी सड़क पर गिर गया और शोर मचा दिया। लोग जमा हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर में किसी विवाद का जिक्र नहीं किया गया है। कोतवाली निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि अजहर पुत्र रफीक की तहरीर पर अकमर, जैनुल पुत्र दूल्हे मियां निवासी कालाशहीद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।