फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर से रंगदारी मांगने वाला दामाद पकड़ा

Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुर से तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगना दामाद को महंगा पड़ा गया। मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर सर्विलांस की मद्द से जोया पहुंची मझोला पुलिस युवक को गिरफ्तार कर ले गई। हालांकि, डिडौली पुलिस ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के नाईपुरा गांव निवासी युवक की शादी कुछ महीनों पूर्व जनपद मुरादाबाद अंतर्गत मझोला की युवती से हुई थी। ससुरालियों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन, युवक की नजर ससुर के कारोबार पर थी। कुछ दिन पूर्व पत्नी को मारपीट के घर से निकालने के बाद युवक ने ससुर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
मोबाइल पर फोन कर तीन लाख रुपए न देने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। रोजाना अलग-अगल नंबर से आने वाली कॉल से तंग आकर ससुर ने दामाद के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी थी। रविवार को मोबाइल ट्रेस करती हुई मझौला पुलिस कस्बे आई और सड़क पर घूमते हुए युवक को अरेस्ट कर लिया। तलाशी में दो मोबाइल व पर्स से दस सिम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें