फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में भाला घाेंप किसान की हत्या

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव लंबिया में मामूली झगड़े में किसान के पेट में भाला घोंप हत्या कर दी गई। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस अफसरों ने मौका-ए-वारदात का मुआयना कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अजयपाल पुत्र रघुवीर (45) की गांव के ही कमलवीर की पत्नी निर्मला देवी से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कमलवीर ने भाई व बेटे के साथ मिलकर अजयपाल पर हमला बोल दिया और सरेआम दौड़ाकर पीटा। अजयपाल भवालपुर चौकी पर आरोपियों की शिकायत करके लौट रहा था। रास्ते में हमलावरों ने दोबारा घेर लिया और पेट में भाला घोंप सिर पर ताबड़तोड़ वार कर डाले। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने खून से लथपथ घायल को मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान अजयपाल की मौत हो गई।
पुलिस ने कमलवीर पुत्र गनपत व बेटे पिंटू समेत भाई महकार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, हमले मे शामिल भाई चरन सिंह फरार है। एएसपी शकील अहमद खां व सीओ हसनपुर जितेंद्र यादव गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से घटना की बाबत पूछताछ की। तहरीर न मिलने से देर रात तक मुकदमा कायम नही हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें