फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री की हैसियत से अमरोहा आए थे गुजराल

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के निधन की खबर से अमरोहा में भी शोक की लहर दौड़ गई। 1975-76 के दशक में इंदिरा गांधी की जनसभा में सुरक्षा का जिम्मा संभाले श्री गुजराल इस सरजमीं पर चालीस मिनट तक रुकने के बाद अपनी छाप छोड़ गए थे। उन्होंने मंच पर भाषण तो नही दिया था, लेकिन उनके लंबे बाल, फ्रेंच कट और बातचीत ने लोगों को दीवाना जरूर बना दिया था।
विज्ञापन

दरअसल, 1975-76 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने आई थी। तब, देश के गृह राज्यमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के कंधों पर उनकी सुरक्षा का जिम्मा था। पूर्व जिपं अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव स्वरूप टंडन ने बताया कि सफेद कुर्ता पजामा और उस पर बंडी (जवाहर कट) पहने श्री गुजराल के मंच के पीछे उस दौर में हाव भाव देखने लायक थे। काले चश्मे के पीछे से उनकी निगाहें जनसभा में मौजूद लोगों पर टिकी थीं।
शुक्रवार को उनके निधन की खबर से जनसभा में मौजूद रहे पुराने कांग्रेसी और लोग टीवी सेट से चिपके रहे। वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निराले मियां अंसारी के आवास पर कांग्रेसियों ने शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें