फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा मारपीट का मामला

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। गंगेश्वरी के पूर्व विधायक हरपाल सिंह और कार्यकर्ताओं में जूतम पैजार का मामला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के दरबार में पहुंच गया है। कार्यकर्ताओं ने फोन से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की पार्टी स्तर पर जांच होनी चाहिए। मारपीट के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं से पूरी रिपोर्ट मांग कर कार्रवाई की जाए। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से ढबारसी में पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि शनिवार को भाजपा के पूर्व सांसद चेतन चौहान एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। कार्यक्रम के बाद एक कार्यकर्ता के घर पर जलपान के दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह और कार्यकर्ता मीनू त्यागी के बीच विकास कार्यों को लेकर जूतम पैजार हुई। कार्यकर्ता मीनू त्यागी ने बताया कि रविवार को फोन से प्रदेश अध्यक्ष को पूरी जानकारी दी गई है। मांग की जा रही है कि पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाए। ढबारसी में लगातार दो घटनाओं से सजग पुलिस प्रशासन ने पीएसी को तैनात कर दिया है। उधर हरपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं।
उधर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी का कहना है कि परिवार का मामला है। दोनों ही पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं। संगठन से जुड़े है। पार्टी के संगठन मंत्री को मामले की जानकारी दी गई है। विवाद आपस में बैठ कर निपटा लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें