फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आजम दरबार’ पहुंचा पतेई खालसा विवाद

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पतेई खालसा में नए मार्ग से ताजिया नहीं निकालने की जिद पर अडिग वर्ग विशेष के लोग कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां से मिलने रामपुर रवाना हो गए हैं। हालांकि शनिवार को भी दिनभर पुलिस व प्रशासनिक अफसर गांव में डेरा डाले जामा मसजिद तक ताजिया ले जाने को नया रास्ते की तैयारी में जुटे रहे। जिस पर प्रशासनिक सख्ती के बाद आज ग्रामीणों ने मोहर्रम का जुलूस नहीं निकालने का ही ऐलान कर दिया। हालातों से निपटने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि डिडौली कोतवाली अंतर्गत गांव में जाहिद के घर में तैयार ताजिया तीन हिस्सों में जुलूस स्थल जामा मसजिद तक ले जाया जाता है। किंतु वर्ग विशेष को इस बार रास्ते में ही एक घर के सामने बने चबूतरे को लेकर कड़ा ऐतराज है। इनके आपत्ति जताने पर पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ते के रूप में मंडीस्थल के बराबर में मिट्टी का रैंप तैयार कर वहां से ले जाने का प्रस्ताव रख दिया।
हालांकि इस विकल्प का भी शुरू से ही विरोध जारी है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने लक्ष्मण रेखा खींचकर शनिवार को मंडीस्थल के शेड आदि उतरवाकर नया रास्ता तैयार करा दिया। जिसे वर्ग के लोगों ने नकारते हुए मोहर्रम का जुलूस ही निकालने से इंकार कर दिया और शिकायत लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल नगर विकास मंत्री मो. आजम खां से मिलने रामपुर रवाना हो गया। उधर, सहमति नहीं बनने और टकराव के दृष्टिगत गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। खबर लिखे जाने तक एसडीएम व सीओ गांव में डेरा डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें